अदृश्य नकाबपोश (Free Excerpts of Adrashya Nakabposh Suspense Novel)

नीचे मेरी नई किताब ‘अदृश्य नकाबपोश’ ( Adrashya Nakabposh Suspense Novel) से 3 विशेष दृश्य दिए गए हैं। आइए मेरे साथ इस रहस्य की कड़ियों को सुलझाइए।

Sample 1: Murder ki Supari

“निशाना कोई मामूली आदमी नहीं है। निशाना है, राजा प्रजापति। वे अगले कुछ दिनों में चंद्र नगर की यात्रा पर आने वाले हैं। वे वहाँ महाराज सुधांशु के शाही मेहमान होंगे।”

छोटे नकाबपोश ने एक ठंडी सांस ली। “राजा प्रजापति! स्थला राज्य के राजा की हत्या करना मतलब अपनी मौत को दावत देना है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।”

“इसीलिए यह काम तुम्हें सौंपा जा रहा है,” लंबा व्यक्ति ने एक भारी थैली उसकी ओर बढ़ाई। थैली के भीतर से सोने के सिक्कों के टकराने की आवाज़ आई।

“इसमें एक हज़ार सोने के सिक्के हैं। यह काम शुरू करने का अग्रिम भुगतान है। जैसे ही राजा प्रजापति का अंत होगा, तुम्हें एक हज़ार सोने के सिक्के और दिए जाएंगे।”

Sample 2: धोखा

छोटे नकाबपोश के अचानक गायब होने के बाद चित्रा अभी कुछ सोच ही रही थी कि तभी पास की झाड़ियों के पीछे से एक व्यंग्यपूर्ण आवाज़ गूँजी:

“पहले पीछा करने का सही तरीका सीख लो, फिर किसी के पीछे आना, वरना इसी तरह का धोखा हर बार होगा!”

Sample 3: बदला

वह आवाज़ फिर गूँजी, जिसमें अब एक स्पष्ट चुनौती थी:

“आज तुमने मेरा खेल बिगाड़ा है, इसलिए बदला तो ज़रूर लिया जाएगा। और याद रखना, तब तक अपनी पोटली और अपनी सावधानी, दोनों को संभाल कर रखना!”

[अमेज़न किंडल पर ‘अदृश्य नकाबपोश’ यहाँ पढ़ें]

[Full list of novels by G K agrawal]

About G K Agrawal Author “HBTU कानपुर से बी.टेक पूरा करने के बाद, उन्होंने 37 से अधिक वर्षों तक एक इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में कार्य किया। कई तकनीकी शोधपत्रों, पेटेंटों और बड़ी परियोजनाओं को डिजाइन करने का श्रेय उन्हें जाता है। सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने यूट्यूब पर ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स का ज्ञान साझा किया। वर्तमान में, उनकी रुचि फिक्शन लेखन में बढ़ी है, और वे बेहतरीन रहस्यमयी व कूटनीतिक थ्रिलर कहानियाँ लिख रहे हैं।”